कोलकाता : केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी, तो नेताजी जयंती पर होगा राष्ट्रीय अवकाश होगा - फिरहाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 12:49 AM
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि केंद्र में अगर गठबंधन की सरकार आती है, तो वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करेंगे. नेताजी भारत के एक सर्वमान्य नेता हैं, जिनका जन्मदिन तो है लेकिन मृत्यु दिन नहीं है. सीएम ममता बनर्जी शुरू से ही […]
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि केंद्र में अगर गठबंधन की सरकार आती है, तो वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करेंगे. नेताजी भारत के एक सर्वमान्य नेता हैं, जिनका जन्मदिन तो है लेकिन मृत्यु दिन नहीं है. सीएम ममता बनर्जी शुरू से ही नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग करती आ रही हैं.
इस दिन को वह राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग करती रही हैं. ममता बनर्जी की बात को सार्वजनिक मंच से फिरहाद ने दोहराया और कहा कि नेताजी के सम्मान में प्रधानमंत्री अंडमान निकोबार द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस करके उन्हें उचित सम्मान दिया.
लेकिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का काम गठबंधन की सरकार सत्ता में आने पर ममता बनर्जी की पहल पर होगा. फिरहाद हकीम खिदिरपुर में नेताजी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










