कृषक बंधु योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नये वर्ष के मौके पर किसानों के लिए कृषक बंधु योजना की घोषणा की थी, अब इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कृषक बंधु योजना में किसानों को आवेदन करने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दो नयी […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नये वर्ष के मौके पर किसानों के लिए कृषक बंधु योजना की घोषणा की थी, अब इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कृषक बंधु योजना में किसानों को आवेदन करने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है.
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दो नयी योजनाओं की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने जहां किसानों के परिवारवालों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अनुदान की घोषणा की, तो वहीं खेती का खर्च कम करने के लिए भी राशि देने का एलान किया है.
कृषक बंधु योजना के तहत, 18 से 60 वर्ष तक की उम्र के किसान की किसी भी कारण से अगर मृत्यु होती है, तो राज्य सरकार द्वारा मृत किसान के परिजन को दो लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा. किसान की चाहे प्राकृतिक मृत्यु हुई हो या दुर्घटना में. हर परिस्थिति में यह मुआवजा दिया जायेगा. साथ ही किसानों के खेती का खर्च करने के लिए प्रति वर्ष पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की घोषणा की.
राज्य के प्रत्येक किसान को प्रति वर्ष प्रति एकड़ पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा. किसानों को यह राशि दो किस्तों में अर्थात् 2500-2500 रुपये प्रदान किये जायेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसान व खेत मजदूर दोनों को इस सेवा का लाभ उठा पायेंगे. बंगाल में लगभग 72 लाख किसान व खेत मजदूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




