बोले केजरीवाल, देश और लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2019 4:21 PM
कोलकाता : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से केंद्र में ‘‘खतरनाक” भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया . उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है. देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को तुरंत बदलने की जरूरत है. तृणमूल कांग्रेस की […]
कोलकाता : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से केंद्र में ‘‘खतरनाक” भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया . उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है. देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को तुरंत बदलने की जरूरत है. तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली में उन्होंने कहा, ‘‘अगर (नरेंद्र) मोदी-(अमित) शाह की जोड़ी 2019 का चुनाव जीतकर देश में शासन करती रही तो वह संविधान को बदल देगी और कभी चुनाव नहीं करवाएगी. जर्मनी में हिटलर ने जो किया था, वही होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










