ब्रिगेड सभा में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा कहा- अपनी पार्टी ने नहीं दिया सम्मान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 9:56 AM

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होनेवाली ब्रिगेड सभा में हिस्सा लेंगे. श्री सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि वह राष्ट्र मंच के प्रतिनिधि के तौर पर ब्रिगेड रैली में हिस्सा लेंगे. इस राजनीतिक समूह की शुरुआत भाजपा के पूर्व नेता […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होनेवाली ब्रिगेड सभा में हिस्सा लेंगे. श्री सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि वह राष्ट्र मंच के प्रतिनिधि के तौर पर ब्रिगेड रैली में हिस्सा लेंगे. इस राजनीतिक समूह की शुरुआत भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी, जिसका समर्थन शत्रुघ्न सिन्हा भी करते हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में ‘सम्मान’ नहीं मिला.

श्री सिन्हा केंद्र की भाजपा सरकार के कई निर्णयों को लेकर उसका विरोध करते रहे हैं, जिसमें नोटबंदी भी शामिल है. वह इन निर्णयों को वन मैन शो बताते रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि राष्ट्र मंच की तरफ से मैं कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा. उन्होंने रैली में शामिल होने को उचित ठहराते हुए कहा कि भाजपा के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं. अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं किये जा सकते हैं. मैं भाजपा में तब शामिल हुआ, जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए काम किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola