व्यवसायी के अकाउंट से निकाले 40 हजार रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 9:54 AM
पीड़ित व्यवसायी लेकटाउन निवासी हैं गया के वजीरगंज में एटीएम से दो बार में निकाले गये रुपये सीसीटीवी फुटेज के जरिये पता लगाने की कोशिश में जुटी पुलिस पुलिस का अनुमान, क्लोनिंग कर उड़ाये गये रुपये कोलकाता : विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन के एक व्यवसायी के अकाउंट से गया के वजीरगंज में एक एटीएम […]
पीड़ित व्यवसायी लेकटाउन निवासी हैं
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यवसायी का नाम भोलानाथ दास है. वह लेकटाउन के दक्षिणदारी के निवासी हैं. वह पेशे से ठेकेदार हैं. उनका राष्ट्रीयकृत बैंक के श्रीभूमि स्थित एक शाखा में अकाउंट है. घटना के बाद से ही व्यवसायी चिंतित हैं.
पीड़ित व्यवसायी का कहना है कि एक जनवरी को उन्हें नयी चिप वाला एटीएम कार्ड मिला. उन्होंने अपने कार्ड को एक्टिवेट किया था. कार्ड एक्टिवेट करने के बाद दो बार उन्होंने 15 सौ और दो हजार रुपये निकाले. इसके बाद 9 जनवरी को रात में उनके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लिए गये. मोबाइल में मैसेज देखते ही वह तुरंत एटीएम ब्लॉक करने की बात सोच ही रहे थे कि फिर एक मैसेज आया. मिनट भर के अंतराल में फिर 20 हजार निकाल लिए गये. इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से एटीएम कार्ड के जरिये गया के वजीरगंज के एटीएम से रुपये निकाले गये हैं. इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी.
इधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि एटीएम कार्ड क्लोन करके ही रुपये निकाले गये हैं. गया के एटीएम के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस तहकीकात में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










