कोलकाता : सीबीआइ ने एक और चिटफंड कंपनी के निदेशक को दबोचा
Updated at : 08 Jan 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की टीम ने महानगर से एक और चिटफंड कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी निदेशक का नाम विजय प्रसाद मिश्रा है. वह सिलिकॉन कंपनी का निदेशक बताया गया है. सिलिकॉन कंपनी पर […]
विज्ञापन
कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की टीम ने महानगर से एक और चिटफंड कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी निदेशक का नाम विजय प्रसाद मिश्रा है. वह सिलिकॉन कंपनी का निदेशक बताया गया है.
सिलिकॉन कंपनी पर ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर जमाकर्ताओं से एक सौ करोड़ से ज्यादा की राशि वसूलने का आरोप लगा है.सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी शिवप्रसाद कुंडू को गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ के बाद विजय प्रसाद मिश्रा का नाम सामने आया. इसके बाद भुवनेश्वर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान विजय प्रसाद मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. तब से सीबीआइ की टीम उसकी तलाश कर रही थी.
सोमवार को अचानक गुप्त सूचना के आधार पर विजय प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. उसकी मेडिकल जांच करने के बाद उसे भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी की जा रही है. वहां से उसे भुवनेश्वर कोर्ट में पेश किया जायेगा. ज्ञात हो कि राज्य में इससे पहले भी कई प्रमुख चिटफंड कंपनियों के निदेशकों की महानगर से गिरफ्तारियां हो चुकी है. निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाली कई चिटफंड कंपनियों के खिलाफ अब भी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




