तूफान फेथाई का असर, बंगाल में आज भी जारी रहेगी बारिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : आंध्र प्रदेश में आये चक्रवात फेथाई के प्रभाव से कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे जिलों में सोमवार की सुबह से बारिश हो रही है. कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि तेज चक्रवाती तूफान फेथाई, सोमवार की सुबह धीरे-धीरे कमजोर होकर कम तीव्रता का चक्रवाती तूफान रह […]
विज्ञापन
कोलकाता : आंध्र प्रदेश में आये चक्रवात फेथाई के प्रभाव से कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे जिलों में सोमवार की सुबह से बारिश हो रही है. कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि तेज चक्रवाती तूफान फेथाई, सोमवार की सुबह धीरे-धीरे कमजोर होकर कम तीव्रता का चक्रवाती तूफान रह गया.
एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रतिकूल पर्यावरणीय स्थितियों की वजह से इसके दस्तक देने से पहले आंशिक रूप से कमजोर होने की संभावना है और इस चक्रवाती तूफान के दौरान 70-90 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार रहने की संभावना है.
पूर्वी और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया, हावड़ा और हुगली जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है. पश्चिम बंगाल के गंगा के किनारे वाले जिलों में मंगलवार को भी बारिश होने की उम्मीद है.
80-90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य की तरफ चल रही है, हवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. मछुआरों को अगले दो दिनों तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम तरफ गहरे समुद्री क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. कोलकाता में बादल छाये रहे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










