मोहन भागवत का चार दिवसीय बंगाल दौरा सोमवार से, राममंदिर निर्माण के आंदोलन होंगे तेज

।। अजय विद्यार्थी ।। कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का चार दिवसीय बंगाल दौरे पर सोमवार से शुरू हो रहा है. चार दिवसीय दौरे के दौरान श्री भागवत दो दिनों तक उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में तथा दो दिनों तक कोलकाता में प्रवेश करेंगे. प्रवास के दौरान श्री भागवत सांगठनिक […]
।। अजय विद्यार्थी ।।
यह पूछे जाने पर क्या बैठक में राम मंदिर निर्माण का भी मुद्दा भी उठेगा. डॉ बसु ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण समाज की मांग है और संविधान के तीन स्तंभ राजनीति, प्रशासन तथा न्यायपालिका का सम्मान करते हुए राम मंदिर का निर्माण होगा.
उन्होंने कहा कि उन लोगों को पूर्ण विश्वास है कि राम मंदिर का निर्माण होगा. राम मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, वरन इस मंदिर के निर्माण के माध्यम से जनता में जागरुकता पैदा करना है. उन्होंने कहा कि हिंदु अस्मिता का भाव जगाना हमारा लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं. बड़ी संख्या में अत्याचार के शिकार हिंदु प्लायन कर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं,जबकि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने राज्य में अपशासन व तुष्टीकरण की नीति अपना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




