ePaper

कोलकाता : भाजपा में आने के लिए बहुत लोग कर रहे संपर्क : मुकुल

Updated at : 06 Dec 2018 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  भाजपा में आने के लिए बहुत लोग कर रहे संपर्क : मुकुल

कोलकाता : भाजपा के लोकतंत्र बचाओ यात्रा की तैयारी को लेकर उत्तर बंगाल का सफर कर रहे मुकुल राय ने फोन पर बताया कि जहां भी वह जा रहे हैं‍. तृणमूल कांग्रेस के अंदर हलचल मच जा रही है. लोग थोक में भाजपा में शामिल होना चाह रहे हैं. इस बात को जानते हुए तृणमूल […]

विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के लोकतंत्र बचाओ यात्रा की तैयारी को लेकर उत्तर बंगाल का सफर कर रहे मुकुल राय ने फोन पर बताया कि जहां भी वह जा रहे हैं‍. तृणमूल कांग्रेस के अंदर हलचल मच जा रही है. लोग थोक में भाजपा में शामिल होना चाह रहे हैं. इस बात को जानते हुए तृणमूल कांग्रेस के लोग उनके सफर में बाधा दे रहे हैं.
यही वजह है कि वह जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को लेकर सिलीगुड़ी सफर पर निकले तो तृणमूल कांग्रेस के चंद लोग काला झंडा लेकर उनके सफर को रोकने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और बंगाल में लोकतंत्र बचाने के लिए जब भाजपा यात्रा निकाल रही हैै तो लोग उसका स्वागत कर रहे हैं.
यह बात तृणमूल कांग्रेस के लोगों को बर्दास्त नहीं हो रही है. इसलिए वह लोग विरोध का स्वर अलाप रहे हैं. हकीकत यह है कि बंगाल में भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है. यह यात्रा बंगाल के भविष्य को नयी राजनीतिक दिशा देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola