रथयात्रा : दीवार लेखन को पोंछ रही तृणमूल : भाजपा

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर समेत पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा के प्रचार के लिए बड़े स्तर जो दीवार लेखन हो रहा है और लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक उन दीवारों को पोंछ दे रहे […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर समेत पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा के प्रचार के लिए बड़े स्तर जो दीवार लेखन हो रहा है और लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक उन दीवारों को पोंछ दे रहे हैं, ताकि इस रथयात्रा का प्रचार नहीं हो पाये.
ये आरोप प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय सिंह ने लगाये हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. भाजपा सस्ता प्रचार करने के लिए इस तरह की हरकत कर रही है. इससे उसे भी प्रचार मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




