ePaper

तीन राज्यों के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा आठ से, रांची, रायपुर और भुवनेश्वर के लिए 72 सीटों की होगी फ्लाइट

Updated at : 01 Dec 2018 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
तीन राज्यों के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा आठ से, रांची, रायपुर और भुवनेश्वर के लिए 72 सीटों की होगी फ्लाइट

कोलकाता : एयर इंडिया (एआइ) जल्द ही कोलकाता से देश के तीन राज्यों की राजधानी के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करेगा. इसके बाद लोगों को कोलकाता से रांची, रायपुर और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट मिलेगी. यह विमान 72 सीटों का होगा. इस सेवा का ट्रायल 7 दिसंबर को किया जायेगा, जबकि 8 दिसंबर से […]

विज्ञापन
कोलकाता : एयर इंडिया (एआइ) जल्द ही कोलकाता से देश के तीन राज्यों की राजधानी के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करेगा. इसके बाद लोगों को कोलकाता से रांची, रायपुर और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट मिलेगी. यह विमान 72 सीटों का होगा. इस सेवा का ट्रायल 7 दिसंबर को किया जायेगा, जबकि 8 दिसंबर से नियमित सेवा शुरू हो जायेगी. इस बाबत एयर इंडिया, रांची के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि एटीआर-72 नया विमान है. वर्षों से चेंबर ऑफ कॉमर्स व आमलोगों की मांग को देखते हुए एयर इंडिया प्रबंधन तीन राज्यों के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रहा है. विमान में सीटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गयी है.
7 दिसंबर को विमान सुबह 11:30 बजे कोलकाता से उड़ान भरेगा और दोपहर 12:45 बजे रांची पहुंचेगा. रांची में करीब दो घंटा रुकने के बाद यह विमान दोपहर 2:30 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगा. रायपुर में विमान शाम 4:00 बजे पहुंचेगा और वहां से शाम 4:25 बजे रांची के लिए उड़ेगा. विमान के रांची पहुंचने का समय शाम 5.55 बजे होगा. यहां पहुंचने के बाद शाम 6:20 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा और शाम 7:35 बजे कोलकाता पहुंचेगा. विमान कोलकाता से सुबह 5:50 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 7:25 बजे रांची पहुंचेगा.
रांची से विमान सुबह 7:50 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 8:50 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा. भुवनेश्वर से विमान सुबह 9:10 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 11.10 बजे कोलकाता पहुंचेगा. दोपहर 12:00 बजे कोलकाता से विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 1:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा.
भुवनेश्वर से विमान दोपहर 2:00 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 3:15 बजे रांची पहुंचेगा. रांची से विमान दोपहर 3:45 बजे उड़ान भरेगा आैर शाम 5:20 बजे रायपुर पहुंचेगा. रायपुर से विमान शाम 5:50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 7:15 बजे रांची पहुंचेगा. सबसे अंत में विमान शाम 7:45 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा और रात 9:00 बजे कोलकाता पहुंचेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola