बंगाल की दो नाबालिग लड़कियों को पाकुड़ में बनाया था बंधक, पुलिस ने कराया आजाद

Updated at : 25 Oct 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की दो नाबालिग लड़कियों को पाकुड़ में बनाया था बंधक, पुलिस ने कराया आजाद

कोलकाता/पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में पुलिस ने अपहरण की घटना का पर्दाफाश किया. पुलिस ने पाकुड़िया के राजापुर गांव से पश्चिम बंगाल की दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया. दरअसल दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ बीते 21 अक्टूबर को श्रीधरपाड़ा गांव दुर्गा पूजा मेला देखने आयी थी. उसी दौरान […]

विज्ञापन
कोलकाता/पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में पुलिस ने अपहरण की घटना का पर्दाफाश किया. पुलिस ने पाकुड़िया के राजापुर गांव से पश्चिम बंगाल की दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया. दरअसल दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ बीते 21 अक्टूबर को श्रीधरपाड़ा गांव दुर्गा पूजा मेला देखने आयी थी.
उसी दौरान राजापुर गांव के कुछ लड़कों ने इन्हें जबरदस्ती बंधक बना लिया. दोनों आदिवासी बच्चियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों अपनी मां के साथ मेला देखने आयी थी. मेले में कुछ युवकों ने इनके साथ छेड़खानी की कोशिश की. जिसका इन्होंने विरोध किया तो लड़कों ने दोनों बच्चियों को बंधक बना लिया और राजापुर गांव लेकर चले गये.
गांववाले दोनों बच्चियों को छोड़ने के बदले मां से मोटी रकम मांग रहे थे. 22 अक्टूबर को इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मंगलवार की रात को वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर सहित तीन थाने की पुलिस ने राजापुर गांव पहुंचकर लड़कियों को बरामद किया. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया. पुलिस ने इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola