आज से पूजा मंडपों में कहीं कैमरे, तो कहीं ड्रोन से होगी भीड़ की निगरानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 3:17 AM
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा में कोलकाता पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. वैसे तो सोमवार से ही पूजा से पूर्व ही पंडालों में होनेवाली भीड़ के कारण कोलकाता पुलिसकर्मी चतुर्थी से ही सड़कों पर तैनात हैं. लेकिन सोमवार से पूरी तरह से आठ हजार पुलिस फोर्स […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा में कोलकाता पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. वैसे तो सोमवार से ही पूजा से पूर्व ही पंडालों में होनेवाली भीड़ के कारण कोलकाता पुलिसकर्मी चतुर्थी से ही सड़कों पर तैनात हैं. लेकिन सोमवार से पूरी तरह से आठ हजार पुलिस फोर्स सड़कों पर गश्त लगायेगी.
इसमें तीन हजार कांस्टेबल, 600 सार्जेंट, 100 इंस्पेक्टर, होमगार्ड, सिविक वॉलेंटियर, एनसीसी व एनजीओ के सदस्य शामिल रहेंगे. महानगर के प्रत्येक पूजा मंडप के बाहर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन की मदद से पुलिस सुरक्षा का दायित्व संभालेगी.
- आठ हजार पुलिस फोर्स सड़कों पर रहेगी तैनात
- जेबकतरों व मनचलों पर नकेल कसने के लिए लालबाजार की विशेष टीमें लगायेंगी गश्त
- महानगर में शिफ्ट के हिसाब से सुबह छह बजे तक सड़कों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
क्या कहना है पुलिस अधिकारी का :
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (3) व संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) सुप्रतीम सरकार ने संवाददाताओं को बताया कि कांस्टेबल से लेकर बड़े रैंक के अधिकारी भी तैनात रहेंगे. छोटे-बड़े सभी मिलाकर करीब ढाई हजार के आसपास पूजा पंडाल हैं. सारे प्रमुख पंडालों से लेकर,धार्मिक स्थलों, शाॅपिंग मॉल, 23 मेट्रो स्टेशन समेत सभी जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे. कुल 27 एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी.
विभिन्न जगहों पर पुलिस बूथ और एचआरएफएस, क्यूआरटी वैन, पुलिस मोबाइल वैन, पुलिस पिकेट रहेंगी. वॉच टावर के जरिये भी नजरदारी रखी जायेगी. किसी भी जरूरी समय में 100 नंबर पर फोन कर लोग पुलिस की मदद ले सकेंगे.
उन्होंने बताया कि इस साल बड़े व विशेष पूजा पंडालों में कोलकाता पुलिस की बैकपैक टीम को तैनात किया जायेगा. यहां तैनात सभी पुलिसकर्मी के पास कैमरे होंगे, जिससे उक्त पंडालों के हर पल दृश्य पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचेगा.
बैक पैक टीम पूरा लाइव नजारा को कैद करेगी और कंट्रोल रूम के जरिये नजर रखी जायेगी, ताकि किसी तरह ही घटना होने पर तुरंत कंट्रोल के जरिये पुलिस को वहां भेजा जा सके. उन्होंने बताया कि लालबाजार कंट्रोल रूम के अलावा चार अतिरिक्त सब कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










