बेकार पड़े केबल तारों को 15 दिन में हटाने का निर्देश : फिरहाद
Updated at : 28 Sep 2018 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि महानगर के बिजली व अन्य खंभों पर एमएसओ ने जो केबल तार लगाये हैं, उनमें से बेकार पड़े तारों को 15 दिनों के अंदर हटाना होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महानगर के साथ-साथ नगर निगम व नगरपालिका क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि महानगर के बिजली व अन्य खंभों पर एमएसओ ने जो केबल तार लगाये हैं, उनमें से बेकार पड़े तारों को 15 दिनों के अंदर हटाना होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महानगर के साथ-साथ नगर निगम व नगरपालिका क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए बिजली व केबल तारों को जमीन के नीचे से ले जाने का फैसला किया है.
इस योजना के क्रियान्वयन होने से सौंदर्यीकरण के साथ-साथ दुर्घटनाओं को भी नियंत्रित किया जा सकेगा. इस संबंध में गुरुवार को महानगर में सभी केबल तारों को जमीन के नीचे से ले जाने की प्रक्रिया के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को राइटर्स बिल्डिंग में उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, लोक निर्माण मंत्री अरूप विश्वास, श्रम मंत्री मलय घटक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ चंद्रिमा भट्टाचार्य, कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी के साथ-साथ केबल उद्योग से एमएसओ उपस्थित रहे.
बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि विधाननगर व एनकेडीए क्षेत्र में केबल के तारों को जमीन के नीचे से ले जाने का काम पूरा हो चुका है. अब कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी इसे लागू किया जायेगा.
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के केबल ऑपरेटरों से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य साथी व सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ जोड़ने की घोषणा की थी. अब तक 30 हजार लोगों के स्वास्थ्य साथी योजना के लिए आवेदन किया है, जिसकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि केबल उद्योग के लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




