बंगाल के श्रमिकों को वापस लाने के लिए सक्रिय हुई सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 6:40 AM

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘ शब्द काफी नहीं है. फिर भी, मैं केरल के अपने सभी भाइयों और बहनों को कहना चाहूंगी कि हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं.’ […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘ शब्द काफी नहीं है. फिर भी, मैं केरल के अपने सभी भाइयों और बहनों को कहना चाहूंगी कि हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं.’ उन्होंने लिखा, ‘अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ संवेदना. केरल बाढ़ से जुझ रहे लोगों को ताकत.’ उधर, केरल की बाढ़ में बंगाल के भी हजारों श्रमिक फंसे हुए हैं.
उन श्रमिकों को वापस बंगाल लाने के लिए राज्य सरकार तत्पर हो गयी है. मुख्य सचिव मलय दे ने केरल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोन पर बात की है और वहां की स्थिति का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन बल को केरल भेजा जा सकता है. इसके लिए बल को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola