चार साल पुराने मर्डर केस में तृणमूल नेता गिरफ्तार, अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष है रहीम मास्टर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
चार साल पुराने मर्डर केस में तृणमूल नेता गिरफ्तार, अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष है रहीम मास्टर

रहीम मास्टर

Bengal News: रहीम मास्टर कुलपी ब्लॉक तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष और दक्षिण 24 परगना के गाजीपुर अंचल तृणमूल के अध्यक्ष भी हैं.

विज्ञापन

Bengal News: मनोरंजन सिंह, कोलकाता. 2022 के एक हत्या के मामले में दक्षिण 24 परगना जिले के कुलपी के एक प्रभावशाली तृणमूल नेता (अल्पसंख्यक सेल के नेता) अब्दुर रहीम मोल्ला उर्फ रहीम मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार रात पहले उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

कौन हैं रहीम मास्टर

अब्दुर रहीम मोल्ला मथुरापुर लोकसभा के तहत कुलपी ब्लॉक के बड़े तृणमूल नेता हैं. वह कुलपी ब्लॉक तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष और दक्षिण 24 परगना के गाजीपुर अंचल तृणमूल के अध्यक्ष भी हैं. उनकी पत्नी तृणमूल शासित गाजीपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं.

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, 2022 में एक हत्या के मामले की जांच के दौरान नये सुराग मिले. उन्हीं सुरागों के आधार पर रहीम मास्टर को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को आरोपी को डायमंड हार्बर सब-डिविजन कोर्ट में पेश किया जायेगा. रहीम मास्टर की गिरफ्तारी के बाद कुलपी और गाजीपुर इलाके में हलचल तेज है. इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गयी है.

Also Read: ‘सीक्रेट होम’ वाले तृणमूल नेता ट्रांजिट रिमांड पर, शमीम अहमद उर्फ बड़े को लाया गया हावड़ा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola