2019 में ममता करेंगी देश का नेतृत्व : अरूप

Updated at : 04 Jul 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
2019 में ममता करेंगी देश का नेतृत्व : अरूप

हावड़ा : देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस देश को ममता बनर्जी की जरूरत है. वर्ष 2019 में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करेंगी. यह मेरा दावा है. शरत सदन हाल में आयोजित एक कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री अरूप राय ने कहा कि जिस तरह […]

विज्ञापन
हावड़ा : देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस देश को ममता बनर्जी की जरूरत है. वर्ष 2019 में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करेंगी. यह मेरा दावा है. शरत सदन हाल में आयोजित एक कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री अरूप राय ने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी पूरे भारत में बेस्ट सीएम बनीं हैं, ठीक उसी तरह वह बेस्ट प्रधानमंत्री भी बनेंगी.
आज इस देश को उनकी जरूरत है. अगले साल इस देश का प्रधानमंत्री बंगाली होगा. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले इसी हाल में एक सभा की थी. वह बंगाल में 22 सीटों का सपना देख रहे हैं. बेशक सपना देखना अच्छी नींद के लिए अच्छा होता है, लेकिन कई सपने ऐसे हैं, जो सपने ही रह जाते हैं. श्री शाह का यह सपना कुछ इसी तरह का है.
धर्म की राजनीति कर बंगाल को भाजपा दखल करना चाहती. जो हम होने नहीं देंगे. उन्होंने सभा में पहुंचे अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सभा जिस जगह पर हो, उस जगह पर सभा के पहले तृणमूल कांग्रेस के बैनर आैर पोस्टरों की बौछार करनी होगी. एक इंच भी जगह छोड़ने की जरूरत नहीं है. भाजपा का झंडा थामनेवाले ये वहीं हैं, जो कभी माकपा के हरमद हुआ करते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola