दुर्लभ प्रजाति की छिपकली की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मालदा : विरल तक्षक प्रजाति के दो छिपकली की तस्करी के दौरान मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जिला वन विभाग ने इस छिपकली को तक्षक प्रजाति का बताया है. वन विभाग के अनुसार जब्त किये गये तक्षकों की कीमत करोड़ों में आंकी गयी है. मामले की छानबीन […]
मालदा : विरल तक्षक प्रजाति के दो छिपकली की तस्करी के दौरान मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जिला वन विभाग ने इस छिपकली को तक्षक प्रजाति का बताया है. वन विभाग के अनुसार जब्त किये गये तक्षकों की कीमत करोड़ों में आंकी गयी है.
मामले की छानबीन जीआरपी एवं वन विभाग संयुक्त रूप से कर रही है. रेलवे पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी युवक का नाम हेलरिस हासदा है. वह मालदा जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती बामनगोला इलाके का निवासी है. असम से इन्हें ब्रह्मपुत्र मेल के जेनरल डब्बे में छिपाकर ले जाया जा रहा था.
रविवार मध्यरात्री को युवक डाउन ब्रह्मपुत्र मेल से इन्हें एक बैग में लेकर मालदा टाउन स्टेशन पर उतरा. उस दौरान गुप्त सूत्रों से खबर पाकर जीआरपी ने युवक को दबोच लिया. जीआरपी ने आरोपी को वन विभाग व पुलिस के हवाले कर दिया है. वन विभाग की ओर से जब्त किये गये जीवों को मालदा के जंगल में छोड़ने की व्यवस्था की गयी. वन विभाग के साथ ही जिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










