ePaper

WBJEE का परिणाम घोषित, कोलकाता के अभिनंदन टॉप, रांची के अभिषेक को नौवां स्थान

Updated at : 23 May 2018 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
WBJEE का परिणाम घोषित, कोलकाता के अभिनंदन टॉप, रांची के अभिषेक को नौवां स्थान

कोलकाता :वेस्ट बंगाल ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (डब्ल्यूबीजेइइ) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया. 1,25,075 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. इनमें 1,05,974 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. 1,05,081 परीक्षार्थी (99 प्रतिशत) सफल घोषित किये गये हैं. 81, 724 छात्र (78 प्रतिशत) और 23, 357 छात्राएं (22 प्रतिशत) पास हुई हैं. कुल पास […]

विज्ञापन

कोलकाता :वेस्ट बंगाल ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (डब्ल्यूबीजेइइ) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया. 1,25,075 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. इनमें 1,05,974 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. 1,05,081 परीक्षार्थी (99 प्रतिशत) सफल घोषित किये गये हैं. 81, 724 छात्र (78 प्रतिशत) और 23, 357 छात्राएं (22 प्रतिशत) पास हुई हैं.

कुल पास परीक्षार्थियों में बंगाल से 67223 परीक्षार्थी (64 प्रतिशत), बिहार से 24512 (23.3 प्रतिशत), झारखंड से 8605 (8.2 प्रतिशत) और बाकी त्रिपुरा व असम समेत अन्य राज्यों के परीक्षार्थी पास हुए हैं.

इस बार ज्वाइंट इंट्रेंस इंजीनियरिंग की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में करीब 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पश्चिम बंगाल के करीब 64 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं. ज्वाइंट इंट्रेंस इंजीनियरिंग परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की रैंकिंग में पहले स्थान पर अभिनंदन बसु हैं. वे साउथ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थी हैं.

दूसरे स्थान पर हरियाणा विद्यामंदिर के देदिपा राय हैं जबकि तीसरे स्थान पर डीपीएस रूबी पार्क के अर्चष्मान साहा, चौथे पर सेंट थॉमस ब्वॉयज स्कूल के शुभम अग्रवाल, पांचवें पर एपीजे स्कूल के देवज्योति कर, छठवें पर श्री श्री अकेडमी के नमन बियानी, सातवें स्थान पर दुर्गापुर के हेमशीला मॉडल स्कूल के ऋतिक गांगुली, आठवें स्थान पर एडमस इंटरनेशनल के रणजय मिद्दा, नौवें स्थान पर रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल के अभिषेक श्रीवास्तव और दसवें स्थान पर फिटजी विशाखापत्तनम की छात्रा आयूषि विद्यांत हैं.

बुधवार को वेस्ट बंगाल ज्वाइंट इंट्रेंस बोर्ड के चेयरमैन मलयेंदू साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले साल 1,17,544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इस साल इनकी संख्या 6.4 फीसदी अधिक थी.

गौरतलब है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में रैंक के आधार पर राज्य में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अर्किटेक्चर कोर्स में दाखिला मिलेगा. इस साल उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में इंजीनियरिंग में 4.6 प्रतिशत और फार्मेसी में 4.4 फीसदी की वृद्धि हुई है.

* टाप टेन में इनका स्थान

1. अभिनंदन बोस (साउथ प्वाइंट हाइस्कूल, कोलकाता)

2. देदिप्यो राय (हरियाणा विद्यामंदिर साल्टलेक)

3. अर्चिष्मान साहा (डीपीएस रुबी पार्क, कोलकाता)

4. शुभम अग्रवाल (सेंट थॉमस ब्वॉयज स्कूल, डॉयमंड हार्बर रोड)

5. देवज्योति कर (एपीजे स्कूल, साल्टलेक)

6.नमन बियानी (श्री श्री अकेडमी, अलीपुर रोड)

7.ऋतिक गांगुली (हेमशीला मॉडल स्कूल, दुर्गापुर)

8.रणजय मिद्दा (एडमस इंटरनेशनल स्कूल, फीडर रोड)

9. अभिषेक श्रीवास्तव (सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा रांची)

10. आयूषि विद्यांता (फिटजी द्वारका नगर, विशाखापट्टनम)

* किस राज्य के कितने परीक्षार्थी हुए पास

बंगाल – 67223 ( 64%)

बिहार – 24512 ( 23.3%)

झारखंड – 8605 ( 08.20%)

त्रिपुरा – 941 (00.90%)

असम – 439 (00.40%)

अन्य – 3361 (03.20%)

* बोर्ड वाइस पास परीक्षार्थी

डब्ल्यूबीसीएचएसइ 49566 (47 प्रतिशत)

सीबीएसइ 28924 (28 प्रतिशत)

बीआइइसी 13722 (13 प्रतिशत)

आइएससी 7777 (5 प्रतिशत)

अन्य बोर्ड 5092 (7 प्रतिशत)

एक नजर

कुल आवेदन- 1,25,075

परीक्षा दिये-1,05,974

पास हुए परीक्षार्थी-1,05,081

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola