Kolkata Doctor Case: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने दी सफाई, बताया- कब कब क्या किया

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Aug 2024 11:21 AM

विज्ञापन

Supreme Court

कोलकाता पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि टाला थाने को सुबह 10:10 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर का शव मिलने की जानकारी मिली.

विज्ञापन

कोलकाता : आरजी कर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस की जांच पर आश्चर्य व्यक्त किया. साथ ही अप्राकृतिक मौत का मामले दर्ज करने की समयसीमा पर भी सवाल उठाया. इसके बाद कोलकाता पुलिस की तरफ से गुरुवार शाम को मामले की जांच, इसकी टाइमिंग सहित अन्य पक्षों को सामने रखा गया.

पुलिस को कब मिली शव मिलने की जानकारी

पुलिस ने बताया कि टाला थाने को सुबह 10:10 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर का शव मिलने की जानकारी मिली. 10:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. वहां हत्या की आशंका के बाद लालबाजार को सूचना दी गयी. सुबह 11 बजे होमिसाइड की टीम मौके पर पहुंची. 12:25 बजे वीडियोग्राफर पहुंचा. दोपहर 12:40 बजे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं फॉरेंसिक की टीमें आयीं. 12:44 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में कार्यरत ईएमओ आये और जूनियर महिला डॉक्टर को मृत घोषित किया.

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस से पूछा- देर से ट्रेनी डॉक्टर को क्यों मृत घोषित किया

सवाल यह है कि चिकित्सकों ने इतनी देर से ट्रेनी डॉक्टर को क्यों मृत घोषित किया? इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आमतौर पर शव बरामद होने के बाद उसे अस्पताल के इमरजेंसी विभाग ले जाया जाता है. ईएमओ द्वारा मृत घोषित करने के बाद ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है. आरजी कर की घटना में अन्य जूनियर डॉक्टर वहीं थे. ईएमओ को काफी अनुरोध के बाद सेमिनार हॉल लाया गया. ईएमओ द्वारा महिला जूनियर डॉक्टर को मृत घोषित करने के बाद उस दिन दोपहर 1.37 बजे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया. इसके बाद टाला थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला 861/24 दर्ज किया गया. परिवार की मांग के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया की जांच के लिए सियालदह कोर्ट के मजिस्ट्रेट को बुलाया.

कोलकाता पुलिस ने बताया कब-कब क्या किया

एसीजेएम की ओर से 3.50 बजे आवेदन स्वीकृत कर मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया. इसके बाद 4:10 बजे मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचे. 4:20 से 4:40 बजे तक कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई. 5:10 बजे शव को बॉडी बैग में मुर्दाघर ले जाया गया. वहां दोबारा वीडियोग्राफी की गयी. शाम 6:00 से 7:10 बजे तक पोस्टमार्टम हुआ. रात आठ बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर ले जाया गया. घटनास्थल की 3डी मैपिंग की गयी. रात 8:30 से 10:45 बजे तक पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सामान को जब्त किया. रात 11:45 बजे मृतका के पिता की शिकायत पर टाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, किसी असामान्य मामले के बाद जांच अधिकारी (आइओ) के घटनास्थल से लौटने के बाद विस्तृत रिपोर्ट थाने में जीडी एंट्री के तौर पर लिखनी होती है. उस स्थिति में उसे वह सब कुछ लिखना होगा, जो उसने दिनभर में घटनास्थल पर किया. इस मामले में पुलिस ने भी यही किया. वह रात को थाने लौटा और सारी बातें विस्तार से जनरल डायरी (जीडी) में लिखीं.

पुलिस ने क्या बताया अदालत को

पुलिस ने बताया कि टाला थाने को सुबह 10:10 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर का शव मिलने की जानकारी मिली. 10:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. वहां हत्या की आशंका के बाद लालबाजार को सूचना दी गयी. सुबह 11 बजे होमिसाइड की टीम मौके पर पहुंची. 12:25 बजे वीडियोग्राफर पहुंचा. दोपहर 12:40 बजे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं फॉरेंसिक की टीमें आयीं. 12:44 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में कार्यरत ईएमओ आये और जूनियर महिला डॉक्टर को मृत घोषित किया.

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टरों ने 11 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त किया, जानें SC ने क्या कहा?

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola