ePaper

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर कांड के खिलाफ 13वें दिन भी चिकित्सकों की हड़ताल जारी

Updated at : 21 Aug 2024 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : आरजी कर कांड के खिलाफ 13वें दिन भी चिकित्सकों की हड़ताल जारी

Kolkata Doctor Murder : सरकारी अस्पतालों के टिकट काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गयीं और बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) और गैर-आपातकालीन इकाइयों में सेवाएं प्रभावित रहीं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में जूनियर चिकित्सकों का प्रदर्शन बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा, जिससे सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं. अधिकारियों ने बताया कि कई अस्पतालों में जूनियर चिकित्सकों के स्थान पर वरिष्ठ चिकित्सकों को ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है.

डाॅक्टरों का आंदोलन जारी

इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से फिर से काम शुरू करने का अनुरोध किया है. एक जूनियर चिकित्सक ने कहा : हमारी बहन को न्याय मिलने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. हम समझते हैं कि मरीजों को समस्या हो रही है, लेकिन हमारी मांगें उचित हैं.महानगर में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में नौ अगस्त को ड्यूटी के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी. चिकित्सक का शव सेमीनार हॉल में मिला था और उस पर गंभीर चोटों के निशान थे.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना में हुआ 100 करोड़ का नुकसान

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

सरकारी अस्पतालों के टिकट काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गयीं और बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) और गैर-आपातकालीन इकाइयों में सेवाएं प्रभावित रहीं.कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा : जब तक यह पुष्टि नहीं हो जाती कि संबंधित चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद हैं, तब तक हम टिकट जारी नहीं कर रहे हैं. अस्पताल में हर सुबह उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सक बहुत कम हैं.’ उन्होंने बताया कि कुछ चिकित्सकों ने जूनियर चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण कई सर्जरी टाल दी हैं. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को देशभर में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने का अनुरोध किया था.

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola