ePaper

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान

Updated at : 21 Aug 2024 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान

Kolkata Doctor Murder : भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, पूरे देश और पश्चिम बंगाल की एक ही मांग है, न्याय. अगर ममता बनर्जी न्याय नहीं दे पा रही हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल में कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले को लेकर पूर देश में हंगमा मचा हुआ है. केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, कल सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया वो दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट को ममता बनर्जी की सरकार और पुलिस प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है. ममता बनर्जी के राज में महिलाओं पर एक के बाद एक अत्याचार हो रहे हैं. एक के बाद एक जो घटनाएं घट रही हैं, यह दिखाता है कि ममता बनर्जी का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए हमारी मांग है कि उन्हें(ममता बनर्जी) अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

ममता बनर्जी न्याय दें नहीं तो इस्तीफा दें : लॉकेट चटर्जी

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, पूरे देश और पश्चिम बंगाल की एक ही मांग है, न्याय. अगर ममता बनर्जी न्याय नहीं दे पा रही हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. वो ममता बनर्जी जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री हैं, पुलिस मंत्री हैं वो खुद ही अपनी सरकार के खिलाफ रास्ते पर खड़ी हो गईं. हम चाहते हैं कि वे(ममता बनर्जी) न्याय दें नहीं तो इस्तीफा दें.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, हम ममता बनर्जी का इस्तीफा चाहते हैं.उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola