ePaper

एक माह से लापता किशोरी उत्तर 24 परगना से मिली

Updated at : 15 Apr 2024 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
एक माह से लापता किशोरी उत्तर 24 परगना से मिली

12 मार्च को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली किशोरी घर नहीं लौटी

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान के माधवडीही इलाके में एक माह से लापता किशोरी को सोमवार को पुलिस ने उत्तर 24 परगना से बरामद कर बर्दवान ले आयी. बताया गया है कि किशोरी को बर्दवान जिला अदालत अदालत के निर्देश पर जरूरी कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया है कि गत 12 मार्च को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली किशोरी उसके बाद घर नहीं लौटी. काफई तलाश के बाद भी परिजनों को वह नहीं मिली, तो 16 मार्च को थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट लिखवायी. जांच – पड़ताल के क्रम में पुलिस को पता चला कि किशोरी अपने परिवार से अनबन के कारण घर से भाग गयी थी. पुलिस ने विभिन्न स्रोतों के जरिये पड़ताल करते हुए करीब 33 दिन बाद उस किशोरी का पता लगा लिया. वह उत्तर 24 परगना में अपने एक रिश्तेदार के घर में थी. वहां जाकर पुलिस ने उस किशोरी को कब्जे में लिया और बर्दवान ले आयी. उसके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola