ePaper

आर्थिक इमरजेंसी में गवर्नर का कोई रोल नहीं : अधीर

Updated at : 30 Jun 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक इमरजेंसी में गवर्नर का कोई रोल नहीं : अधीर

Murshidabad: Congress leader and candidate Adhir Ranjan Chowdhury addresses a press conference at Berhampore Congress Bhavan, ahead of the upcoming Lok Sabha election, in Murshidabad district, Wednesday, April 3, 2024. (PTI Photo) (PTI04_03_2024_000327B)

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने मुर्शिदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल ने आर्थिक इमरजेंसी लागू करने की बात कही है.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने मुर्शिदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल ने आर्थिक इमरजेंसी लागू करने की बात कही है. उनका आरोप है कि राज्य की आय के मुकाबले व्यय अधिक है. लगातार ऋण बढ़ रहा है. यह सच है, लेकिन इसके साथ ही यह भी सच है कि राज्यपाल इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर सकते, लेकिन यह स्थिति क्यों हुई, इसकी व्याख्या उनको करनी होगी. यह मामला भारत सरकार को देखना होगा. राज्य में सामूहिक हत्याओं की बढ़ती घटनाएं और महिलाओं की सार्वजनिक रूप से पिटाई और नग्न करके घुमाने की घटना पर अधीर ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था किस स्तर पर पहुंच गयी है. इस तरह की घटनाएं इसका प्रमाण हैं. प्रशासन कब सतर्क व सक्रिय होगा, यह पता नहीं है. पुलिस का काम कानून व्यवस्था की रक्षा करना होता है. लेकिन पुलिस अपना दायित्व भूल कर केवल राज्य सरकार के आदेश का पालन करने में लगी है. इसलिए इस तरह का माहौल बन रहा है. लोग दहशत में हैं. बंगाल में दिन पर दिन कानून व्यवस्था खत्म हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola