अस्पताल में डिप्टी मजिस्ट्रेट पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नदिया जिले के कल्याणी स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल में अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर डिप्टी मजिस्ट्रेट की पिटाई करने का आरोप लगा है
प्रतिनिधि, कल्याणी
नदिया जिले के कल्याणी स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल में अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर डिप्टी मजिस्ट्रेट की पिटाई करने का आरोप लगा है. इस मामले में दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार भी किया गया है. जानकारी के अनुसार, विधाननगर के डिप्टी मजिस्ट्रेट सुशांत कुमार बाला अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने गये थे. जब वह अस्पताल में दाखिल हुए, तो उन्हें कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया.
इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान डिप्टी मजिस्ट्रेट के एक भाई को अस्पताल का एक कर्मचारी पीटने लगा. जब डिप्टी मजिस्ट्रेट भाई को बचाने गये, तो उन्हें भी पीटा गया. खबर पाकर कल्याणी थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




