मृत महिला डॉक्टर के घर पहुंची सीबीआइ की विशेष टीम

उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी.
बैरकपुर. कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर हैं. इधर, घटना की जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा गया है. इसी क्रम में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सीबीआइ की विशेष टीम जांच के लिए मृत मेडिकल छात्र के अंबिका मुखर्जी रोड स्थित घर पहुंची. आधे घंटे तक मृतका के परिजनों से बातचीत के बाद सीबीआइ की टीम वहां से चली गयी. केंद्रीय जांच टीम के एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है. इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते. सीबीआइ की टीम के जाने के बाद मृतका के पिता ने कहा कि वह बेटी की मौत की जांच के लिए घर आये थे. उनके पास जो भी लिखित साक्ष्य थे, उन्हें जांच अधिकारी ले गये. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी. इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों का आभार जताया और कहा कि उनके प्रदर्शन के कारण ही यह मामला सीबीआइ के पास पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




