Bengal Weather Today: जलजमाव से कोलकाता बेहाल, बंगाल में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता की सड़कों पर भर गया पानी. फोटो : प्रभात खबर
Bengal Weather Today: कोलकाता में बारिश से जलजमाव के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होगी. आज समुद्र अशांत रहेगा.
Bengal Weather Today: पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कोलकाता की ओर से पूरे बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल में भी गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.
बंगाल में 3 दिन तक होती रहेगी मानसून की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक पश्चिम बंगाल में मानसून इसी तरह बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मध्यम व भारी बारिश होगी. पूरे दक्षिण बंगाल में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. शुक्रवार तक कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
8 जिलों में कई जगहों पर हुई बहुत भारी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, बांकुड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्दवान के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. बुधवार को पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में भारी बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण बंगाल के इन जिलों में 3 दिन भारी बारिश का अनुमान
इसी तरह इस सप्ताह उत्तर बंगाल के भी सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 3 दिनों तक जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और मालदा जिले में भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों में रोजाना 7-11 सेमी बारिश हो सकती है.
निम्न दबाव की वजह से आज अशांत रह सकता है समुद्र
इसके अलावा मालदा, दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है. निम्न दबाव के कारण बुधवार तक समुद्र अशांत रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र के ऊपर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की तफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए उत्तर बंगाल की खाड़ी से सटे पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है.

झमाझम बारिश से कोलकाता स्टेशन के पास जमा पानी, सर्कुलर रेल सेवा बाधित
भारी बारिश और उसके बाद कोलकाता स्टेशन क्षेत्र में जल जमाव के कारण, दमदम जंक्शन और बीबीडी बाग स्टेशनों के बीच सर्कुलर रेलवे की सेवाएं ठप हो गयीं. दोपहर में लगभग 12 बजे से हुई भारी बारिश के बाद कोलकाता स्टेशन के आसपास के इलाकों में पानी जम गया.

कोलकाता स्टेशन पर रोका गया ट्रेनों का परिचालन
रेल लाइन पर भी पानी बहने लगा. इसको देखते हुए रेलवे ने दोपहर 2:10 बजे कोलकाता स्टेशन पर ट्रेन परिचालन रोक दिया. इस दौरान कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोक देना पड़ा. ट्रेन सेवाएं ठप होने से कोलकाता स्टेशन से दोपहर 2:10 बजे रवाना होनेवाली 03193 कोलकाता-लालगोला मेमू और दोपहर 2:30 बजे रवाना होनेवाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस समय पर रवाना नहीं हो सकी.
कोलकाता आ रही कई ट्रेनों को रास्ते में रोका गया
कोलकाता स्टेशन आ रही कुछ ट्रेनों को भी रास्ते में रोकना पड़ा. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13162 बालुरघाट-कोलकाता एक्सप्रेस और 12316 उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन शामिल रहीं. रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक व आसपास जमा पानी को निकालने के लिए 3 पंप लगाये. पानी कम होने के बाद दोपहर बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू तो हुआ, लेकिन उनकी गति काफी धीमी रही.

जलजमाव से महानगर बेहाल, चरमरायी ट्रैफिक व्यवस्था
मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से कोलकाता महानगर बेहाल हो गया. ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. जलजमाव की वजह से महानगर की सड़कों पर जाम लग गया.
बंगाल के किन जिलों में होगी बारिश?
आज यानी बुधवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम दिवे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
निम्न दबाव का क्या असर दिखेगा
बुधवार को पश्चिम बंगा में निम्न दबाव का असर देखा जाएगा. इसकी वजह से समुद्र अशांत रह सकता है.
कोलकाता में क्यों थमी ट्रेनों की रफ्तार?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई झमाझम बारिश की वजह से कोलकाता स्टेशन आ रही कई ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा.
बंगाल में कब तक बरसेगा मानसून?
पश्चिम बंगाल में अभी 3 दिनों तक मानसून की बारिश होती रहेगी. आईएमडी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि दक्षिण बंगाल समेत बंगाल के लगभग सभी जिलों में 3 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है.
Also Read
Bengal Weather Forecast : दक्षिण बंगाल समेत कोलकाता में भारी बारिश की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




