तालाब में डूब कर युवक की मौत

पुलिस ने मृत युवक का नाम राम प्रसाद बाउरी (32 )बताया है.
पुरुलिया. तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-2 प्रखंड अंतर्गत पूराहीटा गांव में यह घटना हुई. पुलिस ने मृत युवक का नाम राम प्रसाद बाउरी (32 )बताया है. पुलिस तथा परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन सुबह रामप्रसाद गांव के अंतिम छोर में एक तालाब में मछली पकड़ने गया था. इसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना आरंभ किया. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बरामद किया एवं तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए उसे पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत के मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




