ePaper

दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाते समय युवक डूबा

Updated at : 17 Apr 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाते समय युवक डूबा

अभिजीत मूल रूप से पांडेश्वर के सोनपुर बाजार इलाके के निवासी थे और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में कार्यरत थे। वर्तमान में वह कुनस्तोरिया में रह रहे थे.

विज्ञापन

तलाश जारी रानीगंज. रानीगंज के मेझिया ब्रिज इलाके में दामोदर नदी में अपने 5 दोस्तों के साथ नहाने गए 32 वर्षीय अभिजीत मंडल नामक एक युवक की डूबने से सनसनी फैल गई.यह दुखद घटना बुधवार दोपहर को हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय इसीएल कर्मी अभिजीत मंडल अपने पांच दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने के लिए गए थे. अभिजीत मूल रूप से पांडेश्वर के सोनपुर बाजार इलाके के निवासी थे और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में कार्यरत थे। वर्तमान में वह कुनस्तोरिया में रह रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही बल्लभपुर चौकी की सीपीवीएफ के एक जवान उक्त युवक को बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं पाया.खबर पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने तुरंत अभिजीत की तलाश शुरू कर दी, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो प्रशासन ने आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) की टीम को बुलाया गया. खबर पाकर रानीगंज बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शहजादा,वार्ड 34 के पार्षद ज्योति सिंह दामोदर नदी पहुंचे. काफी देर तक तलाशी अभियान चलाने के बाद भी अभिजीत का पता नहीं चल सका. देर शाम तक आपदा प्रबंधन की टीम के गोताखोर नदी में उनकी तलाश करते रहे. हालांकि, शाम होने के कारण युवक को ढूंढने का कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. प्रशासन ने बताया कि गुरुवार सुबह से अभिजीत को ढूंढने और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास फिर से शुरू किया जाएगा.इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और अभिजीत के परिवार और दोस्तों में गहरा सदमा है. स्थानीय लोगो ने बताया कि नदी में अवैज्ञानिक तरीके से डोजर मशीन से बालू उत्तोलन के कारण जगह-जगह भारी गड्ढे होने के कारण अक्सर नहाने के दौरान इन गड्ढो में नीचे चले जाते है,बालू होने के कारण उन गड्ढो से ऊपर निकल नहीं पाते है,और ऐसी दुखद घटना हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola