Best 90s Movies on OTT: कैसेट छोड़ो, अब OTT पर देखें 90s की सुपरहिट फिल्में, वरना रह जाएगा अफसोस
OTT पर 90 के दशक की बेहतरीन फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
Best 90s Movies on OTT: क्या आप 90 के दशक की उन सुपरहिट फिल्मों को फिर से देखना चाहते हैं? ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर ‘बॉर्डर’ तक, जानें कौन सी फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
Best 90s Movies on OTT: 90 का दशक भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत ही खास और यादगार समय था. उस दौर की फिल्मों में गानों में एक अलग ही जादू होता था, कहानियां परिवार और रिश्तों से जुड़ी होती थीं और विलेन भी अपने ही अंदाज में मजेदार लगते थे. आज जब हम लगातार एक्शन और सस्पेंस वाली फिल्में देखते-देखते थक जाते हैं, तो मन करता है कि फिर से उसी पुराने दौर में लौट जाएं, जहां ‘प्रेम’, ‘राज’ और ‘अंजलि’ जैसे किरदार दिल को छू जाते थे. अच्छी बात यह है कि अब उन यादों को ढूंढने के लिए पुरानी कैसेट या CD खोजने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो सारी फिल्में अब आसानी से आपके फोन और टीवी पर मिल जाती हैं. आइए बताते हैं फिल्मों की लिस्ट और इन्हें कहां देखें.
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
राज और सिमरन यूरोप की वादियों में मिलते हैं और प्यार हो जाता है. सिमरन की शादी पंजाब में तय है, लेकिन राज हार नहीं मानता. वह चुपके से सिमरन के घर पहुंचता है और बिना भागे, ‘बाबूजी’ का दिल जीतकर अपनी दुल्हनिया ले जाने की कोशिश करता है.
कहां देखें: Netflix / Prime Video
अंदाज अपना अपना (1994)
अमर और प्रेम दो ऐसे लड़के हैं जिनके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन सपने करोड़पति बनने के हैं. वे एक अमीर लड़की से शादी करने के चक्कर में एक-दूसरे से भिड़ते हैं, पर अंत में गुंडों और ‘क्राइम मास्टर गोगो’ के बीच ऐसे फंसते हैं कि आप हंसते-हंसते थक जाएंगे.
कहां देखें: Prime Video / Zee5
बॉर्डर (1997)
यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची और जांबाज कहानी है. लोंगेवाला पोस्ट पर मुट्ठी भर भारतीय सैनिक कैसे सैकड़ों दुश्मन टैंकों के सामने दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं, यह फिल्म आज भी देशभक्ति का जोश भर देती है.
कहां देखें: Zee5
बाजीगर (1993)
“हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं.” यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने परिवार की बर्बादी का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. शाहरुख खान का यह विलेन वाला अंदाज और सस्पेंस आपको अंत तक बांधे रखेगा.
कहां देखें: Prime Video
हम आपके हैं कौन (1994)
यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और रिश्तों का जश्न है. प्रेम और निशा एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन परिवार की खुशी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देने को तैयार हो जाते हैं. फिल्म के गाने आज भी हर शादी की जान हैं.
कहां देखें: Netflix
करण अर्जुन (1995)
यह पुनर्जन्म की सबसे मशहूर फिल्म है. दो भाई जिन्हें उनके लालची चाचा ने जमीन के लिए मार दिया था, दोबारा जन्म लेकर लौटते हैं. उनकी बूढ़ी मां का यह यकीन कि “मेरे करण-अर्जुन आएंगे” फिल्म का सबसे इमोशनल हिस्सा है.
कहां देखें: Zee5
यह भी पढ़ें: खाकी वर्दी, आंखों में गुस्सा और आग की लपटें, सैफ अली खान की फिल्म ‘Kartavya’ का दमदार फर्स्ट लुक आउट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










