ePaper

चलती बस में किशोरी को छेड़ने पर पिटा युवक

Updated at : 17 Apr 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
चलती बस में किशोरी को छेड़ने पर पिटा युवक

सूचना पाकर रायपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची, जो आरोपी को पकड़ कर थाने ले गयी. छेड़खाने के आरोपों को युवक ने नकार दिया है.

विज्ञापन

पुलिस ले गयी थाने बांकुड़ा. बुधवार को सुबह जिले के रायपुर ट्रैफिक चौराहे पर एक बस से युवक को उतार कर यात्रियों ने बेधड़क पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप लगाया कि वह युवक चलती बस में एक किशोरी को छेड़ रहा था. उसने युवक की हरकत पर आपत्ति की और आसपास के यात्रियों को बता दिया. इस पर मुसाफिर भड़क गये और ट्रैफिक चौराहे पर बस के थमते ही आरोपी युवक को उतारा और उसकी जूते-चप्पल से पिटाई कर दी. सूचना पाकर रायपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची, जो आरोपी को पकड़ कर थाने ले गयी. छेड़खाने के आरोपों को युवक ने नकार दिया है. मिली जानकारी के अनुसार कक्षा आठ की छात्रा रोज की तरह बांकुड़ा से टाटा गामी यात्री बस में सवार होकर ट्यूशन पढ़ने रायपुर जा रही थी. छात्रा ने आरोप लगाया कि उस युवक ने बस में उससे छेड़खानी की. रायपुर ट्रैफिक चौराहे पर जब बस रुकी, तो वह किशोरी रोते हुए उतर रही थी. आसपास के कुछ यात्रियों ने उससे रोने का कारण पूछा, तो उसने आपबीती बतायी और उस युवक की ओर इशारा कर दिया. इस पर यात्री भड़क उठे और उस युवक को पकड़ कर जूते-चप्पल से पीटने लगे. पीड़ित युवक अड़ा रहा कि उसने किसी को नहीं छेड़ा है. उस युवक को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola