ePaper

West Bengal News: विश्व भारती विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश की छात्रा की अस्वाभाविक मौत से स्टूडेंट्स में रोष

Updated at : 06 Sep 2024 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
visva bharati university news

विश्व भारती विश्वविद्यालय.

West Bengal News: कोलकाता के आरजी कर कांड के बीच अब विश्व भारती विश्वविद्यालय में एक छात्रा की अस्वाभाविक मौत ने स्टूडेंट्स को आक्रोश से भर दिया है.

विज्ञापन

West Bengal News: बोलपुर (पश्चिम बंगाल), मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हुई ट्रेनी डॉक्टर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि विश्व भारती विश्वविद्यालय में एक छात्रा की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आ गया है. इससे स्टूडेंट्स में रोष है.

आरजी कर कांड के बाद इस मौत से छात्रों में आक्रोश

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में पूरे देश में आंदोलन चल रहा है. अब विश्व भारती विश्वविद्यालय में स्नातक की थर्ड ईयर की छात्रा की अस्वाभाविक मौत ने छात्र-छात्राओं को गुस्से से भर दिया है.

उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली थी अनामिका सिंह

पुलिस ने कहा है कि मृतक छात्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली थी. उसका नाम अनामिका सिंह (22) है. शव को गुरुवार रात ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. वह विश्व भारती के शिल्प सदन में पढ़ती थी.

विश्व भारती विश्वविद्यालय में अस्वाभाविक मौत पर हंगामा

विश्व भारती विश्वविद्यालय में छात्रा की ‘अस्वाभाविक’ मौत पर हंगामा शुरू हो गया है. शिक्षक दिवस के दिन इस घटना को लेकर परिसर में तनाव देखा गया. छात्रा की मौत से पूरे परिसर में शोक का माहौल है.

शिल्प सदन के शिक्षक दिवस समारोह में शामिल नहीं हुई छात्रा

यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक, छात्रा काफी समय से अकेली रह रही थी. वह बहुत कम बोलती थी. यूनिवर्सिटी कैंपस से सटे आम्रपाली हॉस्टल में अनामिका रहती थी. शिक्षक दिवस पर शिल्प सदन में एक समारोह का आयोजन किया गया था. अनामिका कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई.

अचानक बिगड़ गई अनामिका सिंह की तबीयत

अचानक अनामिका की तबीयत बिगड़ गई. छात्रावास के अधिकारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहां हालत बिगड़ने पर उसे बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया.

शांतिनिकेतन थाना की पुलिस जांच में जुटी

छात्रा की इस अस्वाभाविक मौत से विश्व भारती के छात्रों में आक्रोश है. स्टूडेंट्स का कहना है कि अनामिका अकेले क्यों रह रही थी? क्या वह किसी परेशानी में थी? अचानक बीमार कैसे पड़ गई? उधर, विश्व भारती के अधिकारी देख रहे हैं कि घटना कैसे हुई. शांतिनिकेतन थाना की पुलिस जांच में जुट गई है.

Also Read

शिक्षक दिवस : आरजी कर कांड में न्याय के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक

Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष के निर्देश पर तोड़ा गया था RG कर अस्पताल के सेमिनार रूम का हिस्सा

Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola