दुर्गापुर महकमा अस्पताल को केंद्रीय संस्था का सम्मान
Updated at : 26 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को शहर के विधाननगर महकमा अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां निजी संस्था के सहयोग से ऑपरेशन थियेटर(ओटी) यूनिट का नवीनीकरण किया गया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शनिवार को शहर के विधाननगर महकमा अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां निजी संस्था के सहयोग से ऑपरेशन थियेटर(ओटी) यूनिट का नवीनीकरण किया गया. इसका उद्घाटन राज्य के ग्राम उन्नयन, पंचायत व सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार ने किया. कार्यक्रम के तहत अस्पताल को स्वच्छता के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की ओर से पुरस्कृत किया गया. ध्यान रहे कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की पहल पर दुर्गापुर अस्पताल में स्वच्छता सहित कई अन्य चीजों पर सर्वेक्षण किया गया था. सर्वेक्षण सात दिनों तक चला. जिसमें संस्था की ओर से निर्धारित मानदंडों को अस्पताल 87% को पूरा कर लिया. उसके बाद संस्था की ओर से अस्पताल को मान्यता दी गयी. कार्यकम के तहत निजी संगठन की पहल पर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का नवीनीकरण किया गया. जिसके तहत ऑपरेशन टेबल, लाइटें आदि सहित विभिन्न उपकरण लगाए गए जिनमें 15 लाख रुपया खर्च हुए है .कार्यकम में राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार, आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड( एडीडीए)के चेयरमैन कवि दत्त, निगम प्रशासक बोर्ड सदस्य दीपांकर लाहा मौजूद थे.श्री दत्ता ने कहा कि अस्पताल की गुणवत्ता केंद्र सरकार के विकास परिषद के लेबल से समझ में आती है. आने वाले दिनों में अस्पताल का विकास किया जाएगा.ऑपरेशन थियेटर का जीर्णोद्धार निजी संस्था ने वित्तीय सहायता प्रदान की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




