सतीघाट में फट गया पाइप, बांकुड़ा नगरपालिका की जलापूर्ति बाधित

Updated at : 08 May 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सतीघाट में फट गया पाइप, बांकुड़ा नगरपालिका की जलापूर्ति बाधित

शहर में गुरुवार सुबह से ही जलापूर्ति ठप है. बताया गया है कि बुधवार शाम को दुर्गापुर बैराज से बांकुड़ा शहर को जलापूर्ति करनेवाला मुख्य पाइप अचानक फट गया, जिससे जलापूर्ति बाधित हुई. बांकुड़ा नगरपालिका सूत्रों की मानें, तो दुर्गापुर बैराज से बांकुड़ा शहर को जलापूर्ति करनेवाली मुख्य पाइपलाइन बुधवार शाम शहर से सटे सतीघाट इलाके में फट गयी.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

यह खबर मिलते ही नगरपालिका, बांकुड़ा सदर अनुमंडल प्रशासन और लोक स्वास्थ्य तकनीकी विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. बांकुड़ा नगरपालिका ने घोषणा की है कि पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार व शुक्रवार को शहर में जलापूर्ति स्थगित रहेगी. बांकुड़ा शहर की जलापूर्ति मुख्यतः दुर्गापुर बैराज से लाये गये पानी पर निर्भर करती है. बुधवार को पूरी रात मरम्मत कार्य जारी रहा. बांकुड़ा सदर अनुमंडल प्रशासक अयान दत्तगुप्ता ने बताया कि यह घटना गंधेश्वरी नदी के तट पर भूस्खलन के कारण हुई.

निगरानी की कमी के कारण यह घटना नहीं हुई. बांकुड़ा के नगरपालिका की चेयरपर्सन, वायस चेयरमैन और एसडीओ ने फटी पाइप लाइन के कारण मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं. इस मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैं. बांकुरा नगरपालिका ने घोषणा की है कि मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार और शुक्रवार को नगरपालिका क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी. ऐसे में पेयजल समस्या के समाधान के लिए द्वारकेश्वर नदी पर स्थित पंप हाउस से टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola