विश्व थैलेसीमिया दिवस पर निकाली रैली, किया रक्तदान
Published by :AMIT KUMAR
Published at :08 May 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर गुरुवार को दुर्गापुर थैलेसीमिया सोसाइटी की ओर से पश्चिम बंगाल वॉलंटरी सोसाइटी के सहयोग से थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए प्रांतिका से काइजर मोड़ तक जागरूकता रैली निकाली गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
विश्व थैलेसीमिया दिवस पर गुरुवार को दुर्गापुर थैलेसीमिया सोसाइटी की ओर से पश्चिम बंगाल वॉलंटरी सोसाइटी के सहयोग से थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए प्रांतिका से काइजर मोड़ तक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. उस दौरान लोगों को थैलेसीमिया को लेकर जानकारी दी गयी और जागरूक किया गया. वहीं, दुर्गापुर जंक्शन मॉल के अधिकारियों की पहल और दुर्गापुर सबडिवीजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम के सहयोग से मॉल के अंदर रक्तदान शिविर लगाया गया. 11 महिलाओं सहित कुल 48 लोगों ने रक्तदान किया. इनमें से 16 नये रक्तदाता थे. रक्त दुर्गापुर महकमा अस्पताल के रक्त केंद्र ने एकत्र किया. हर रक्तदाता को प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










