रात में झारखंड से आनेवाले थोक व्यापारियों को लूटने का था प्लान

Updated at : 22 Apr 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
रात में झारखंड से आनेवाले थोक व्यापारियों को लूटने का था प्लान

हीरापुर थाना पुलिस द्वारा हथियार के साथ पकड़े गये दोनों आरोपियों श्यामबांध इलाके का निवासी आशीष दास उर्फ पिंटू और शांतिनगर इलाके का निवासी व मछली विक्रेता कार्तिक कर ने खुलासा किया वे झारखंड से आनेवाले मछली के थोक विक्रेता को लूटने का प्लान तैयार किया था. कार्तिक को पता था कि थोक विक्रेता कौन है? उसके आते ही हथियार के बल पर उसे लूट लिया जाता.

विज्ञापन

आसनसोल.

हीरापुर थाना पुलिस द्वारा हथियार के साथ पकड़े गये दोनों आरोपियों श्यामबांध इलाके का निवासी आशीष दास उर्फ पिंटू और शांतिनगर इलाके का निवासी व मछली विक्रेता कार्तिक कर ने खुलासा किया वे झारखंड से आनेवाले मछली के थोक विक्रेता को लूटने का प्लान तैयार किया था. कार्तिक को पता था कि थोक विक्रेता कौन है? उसके आते ही हथियार के बल पर उसे लूट लिया जाता. उसके पास इलाके से कलेक्शन किया हुआ काफी नकदी राशि रहती है. इस कांड को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों के पास से दो पाइपगन और दो राउंड कारतूस बरामद किया है. यह आरोपी फिलहाल पांच दिनों की पुलिस रिमांड में हैं. गौरतलब है कि हीरापुर थाना के अवर निरीक्षक अंजन मंडल सोमवार रात को।पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे. उन्हें सूचना मिली कि नेहरूपार्क के पीछे सुनसान जगह पर हथियार के साथ बदमाश मौजूद हैं. उन्होंने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारी को दी और अधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त बल के साथ उस इलाके में पहुंचकर घेराबंदी कर ली. दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया. जांच के क्रम में दोनों के पास से एक-एक पाइपगन बरामद हुआ. आरोपी रात के अंधेरे में उस इलाके में क्या कर रहे थे? इसका संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे लोग यहां झारखंड से आनेवाले थोक कारोबारी को लूटने के लिए यहां इंतजार कर रहे थे.

रिमांड अवधि में पुलिस इनके अन्य साथियों की जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है. इनके पास हथियार और कारतूस कहां से आये. इन दोनों का उम्र भी पुलिस को हैरान कर रहा है. पिंटू का उम्र 57 साल को कार्तिक का उम्र 50 साल है. इस उम्र में हथियार के साथ व्यापारी को लूटने की योजना को लेकर सभी हैरान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola