आइएसपी राजभाषा विभाग की काव्यसंध्या में कविताओं से बंधा समां

Updated at : 26 Mar 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
आइएसपी राजभाषा विभाग की काव्यसंध्या में कविताओं से बंधा समां

आइएसपी राजभाषा विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आईएसपी कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को लेकर काव्य संध्या का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बर्नपुर.

आइएसपी राजभाषा विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आईएसपी कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को लेकर काव्य संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 22 कवि एवं कवयित्रियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री उमेन्द्र पाल सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जितेंद्र कुमार उपस्थित थे. प्रबंधन ने निर्णय लिया था कि इस काव्य संध्या में जिनके द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचना पढ़ी जाएगी उनको 28 मार्च को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का मौका दिया जायेगा.

कार्यक्रम में तीन निर्णायकों की एक मंडली बनायी गयी थी जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभय कुमार झा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किशोरी महतो एवं गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, हिंदी शिक्षण योजना के प्राध्यापक दीपक साव जी थे. काव्य पाठ के बाद निर्णायक मंडल द्वारा यह निर्णय दिया गया कि श्रीमती प्रियंका कुमारी धर्मपत्नी मनीष कुमार, सहायक महाप्रबंधक (एस एम एस) को सर्वश्रेष्ठ रचना पढने के लिए उन्हें चुना गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) यूपी सिंह द्वारा किया गया. इस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जितेंद्र कुमार ने अपने विचार रखे.

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रबंधन द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय है कि आई एस पी के किसी एक कार्मिक को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मंच पर कविता पाठ करने का सुअवसर मिलेगा. मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं निर्णायकों को उपहार प्रदान किया गया. राजभाषा विभाग के पूरे टीम का प्रयास सराहनीय रहा. राजभाषा अधिकारी श्री सीएन पाठक द्वारा मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को विराम लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola