पानी की किल्लत से परेशान कुल्टी के लोग पहुंचे नगर निगम

Updated at : 29 Apr 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
पानी की किल्लत से परेशान कुल्टी के लोग पहुंचे नगर निगम

पानी की कमी से परेशान कुल्टी इलाके के 59 नंबर, 73 नंबर, 18 नंबर और 19 नंबर वार्ड के कई लोग मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस नेता बच्चू राय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम पहुंचे. यहां उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर इलाके में पानी की गंभीर समस्या को लेकर अपनी शिकायतें रखीं.

विज्ञापन

कुल्टी.

पानी की कमी से परेशान कुल्टी इलाके के 59 नंबर, 73 नंबर, 18 नंबर और 19 नंबर वार्ड के कई लोग मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस नेता बच्चू राय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम पहुंचे. यहां उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर इलाके में पानी की गंभीर समस्या को लेकर अपनी शिकायतें रखीं.

बच्चू राय ने बताया कि कुल्टी इलाके के सिर्फ ये चार वार्ड ही नहीं, अन्य कई क्षेत्रों में भी पानी की भारी कमी देखी जा रही है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं. उन्होंने कहा कि अमृत परियोजना के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक हालात ज्यों के त्यों हैं और लोगों को रोजाना पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर वे आज लोगों को लेकर मेयर से मिलने आये थे. मेयर ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाया जायेगा.

जहां पानी की आपूर्ति नहीं, वहां कनेक्शन देना मुश्किल: मेयर

इस मुद्दे पर जब मेयर विधान उपाध्याय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कुल्टी क्षेत्र से कुछ लोग पानी की किल्लत को लेकर मिलने आये थे. उन्होंने कहा कि अमृत परियोजना के तहत काम जारी है और बहुत जल्द पानी की कमी को दूर कर लिया जायेगा. मेयर ने बताया कि कई लोगों ने घरों में जल कनेक्शन के लिए आवेदन कर पैसे भी जमा कर दिये हैं, लेकिन जिन क्षेत्रों में अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी है, वहां कनेक्शन देना फिलहाल संभव नहीं है. पहले उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जायेगी, जहां पानी की आपूर्ति चालू हो चुकी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आसनसोल नगर निगम की ओर से सभी घरों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है. जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें 500 में और जिनके मकान पक्के हैं, उन्हें 3000 जमा कर जल कनेक्शन दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola