समाजसेवी रंजीत कुमार का मरणोपरांत देहदान
Updated at : 10 May 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के बिधाननगर के रहनेवाले समाजसेवी रंजीत कुमार दे(83) मालाकार की अंतिम इच्छा के अनुरूप दुर्गापुर सब-डिविजनल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब कोऑर्डिनेशन सोसाइटी एवं पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच, आचार्य सत्येंद्रनाथ बोस विज्ञान केंद्र के सहयोग से शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को दान कर दिया गया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर के बिधाननगर के रहनेवाले समाजसेवी रंजीत कुमार दे(83) मालाकार की अंतिम इच्छा के अनुरूप दुर्गापुर सब-डिविजनल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब कोऑर्डिनेशन सोसाइटी एवं पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच, आचार्य सत्येंद्रनाथ बोस विज्ञान केंद्र के सहयोग से शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को दान कर दिया गया. मौके पर दिवंगत समाज सेवी की धर्मपत्नी, बेटे, बहू, बेटियां, दामाद व पोते-पोती उपस्थित थे. उससे पहले दुर्गापुर दृष्टिदान वेलफेयर सोसाइटी की मदद से उनका नेत्रदान किया गया था. बताया गया है कि रंजीत कुमार ने आयु संबंधी बीमारियों के कारण शुक्रवार को दोपहर विक्रमादित्य सरणी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली थी. दिवंगत प्रख्यात समाजसेवी रंजीत कुमार डे मालाकार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह समाज का एक बड़ा वर्ग उनके निवास स्थान और डीडीए मार्केट स्थित जीवनदान भवन के सामने एकत्र हुआ.दुर्गापुर अनुमंडल खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्लब समन्वय समिति की ओर से कबी घोष तथा विज्ञान मंच की ओर से दुर्गापुर केंद्र सचिव देवब्रत चौधरी ने मृतक के परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार प्रचार-प्रसार के कारण दुर्गापुर में मृत्यु के बाद देहदान तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कई लोग उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं और चिकित्सा विज्ञान के हित में मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि देहदान आन्दोलन इस महान व्यक्ति को सदैव याद रखेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




