कांकसा बीडीओ ऑफिस में पानागढ़ एयरबेस के अधिकारियों की पंचायत सदस्यों संग अहम बैठक

Updated at : 10 May 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
कांकसा बीडीओ ऑफिस में पानागढ़ एयरबेस के अधिकारियों की पंचायत सदस्यों संग अहम बैठक

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव और सीजफायर के बीच जहां समूचे देश में सीमावर्ती इलाकों पर सेना विशेष निगरानी कर रही है, जिसके मध्य पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बीडीओ कार्यालय में भी पानागढ़ वायुसेना की ओर से स्थानीय त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्यों को लेकर अहम बैठक की गयी.

विज्ञापन

पानागढ़.

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव और सीजफायर के बीच जहां समूचे देश में सीमावर्ती इलाकों पर सेना विशेष निगरानी कर रही है, जिसके मध्य पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बीडीओ कार्यालय में भी पानागढ़ वायुसेना की ओर से स्थानीय त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्यों को लेकर अहम बैठक की गयी.

इसमें मुख्य रूप से जहां स्वयं सतर्क रहने की बात कही गयी, वहीं इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या हरकत को देखने पर तत्काल वायुसेना के टोल फ्री नंबर पर सूचित करने की अपील की गयी. वायुसेना के आसपास के इलाके में किसी भी अनजान व्यक्ति को देखने पर सूचना देने की बात कही गयी है. साथ ही आज इस बैठक में मॉक ड्रिल कराया गया . मालूम हो कि गत 22 अप्रैल को कश्मीर पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष निहत्थे पर्यटकों को उनका धर्म जाती पूछकर उनके परिवार के समक्ष ही गोली मारकर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद समूचे देश और दुनिया ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की तीव्र रूप से निंदा की थी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बाद देश के तीनों सेना अध्यक्षों को खुली छूट दे दी थी कि आतंकवादियों को उनकी इस अपराध की सजा दे.

मालूम हो कि भारत के एक्शन लेने के पूर्व ही पाकिस्तान की ओर से सीजफायर शुरू हो गया. इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकियों के नौ ठिकानों को ढेर कर दिया. इसके बाद से ही भारत पाकिस्तान के मध्य एक युद्ध सा छिड़ गया है. इसी बीच पानागढ़ में एक ओर वायु सेना और दूसरी ओर थल सेना मौजूद है. ऐसे में यहां भी सतर्कता काफी बढ़ गई है. सेना और वायु सेना के खुफिया एजेंसी क्षेत्र में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है. इसके साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों को लेकर इलाके में किसी तरह की कोई बाहरी गतिविधि पर विशेष नजरदारी बढ़ाने पर बल दिया है.

बीडीओ कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पंचायत के जन प्रतिनिधि अपने देश की सेना की मदद के लिए आगे आए है. गौरतलब है कि इस जिले से सटे जिले बीरभूम में दो दिन पूर्व ही बांग्लादेश के चरमपंथी संगठन के दो सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से प्रतिबंधित धार्मिक पुस्तके और लैपटॉप और पेन ड्राइव आदि जब्त किया गया है. इतना ही नहीं गत वर्ष जून 24 को कांकसा थाना इलाके के मीर पाड़ा इलाके से छापामारी अभियान चलाकर राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने बांग्लादेश में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन अंसार अल इस्लाम या अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के साथ जुड़े होने के आरोप में मोहम्मद हबीबुल शेख (21) को गिरफ्तार किया था. अभियुक्त के घर से कई दस्तावेज आदि सामान भी जब्त किया गया था. यह गिरफ्तारी पानागढ़ वायु सेना से कुछ ही दूरी पर हुई थी. इसके पूर्व भी बांग्लादेश के एक चरमपंथी संगठन के सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया था. कांकसा इन चरम पंथियों का सेल्टर बन चुका था. उसके पूर्व भी इस क्षेत्र से और भी कई चरम पंथी पकड़े गए है. वायु सेना के अधिकारियों ने साफ हिदायत दी है कि कुछ दिनों तक रात में जग कर अपने क्षेत्र का पहरा दे.सायरन बजने पर कैसे ब्लैक आउट करना होगा यह भी बताया गया है. इसके साथ ही अन्य और कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है.त्रिलोकचंद्र पुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान प्रशंजीत घोष ने बताया कि वायु सेना के अधिकारियों ने एक अहम बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए है जिसपर अमल करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola