सेल के 11 अफसरों की बर्खास्तगी से रोष, सेफी का देशव्यापी प्रदर्शन

Updated at : 20 Mar 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
सेल के 11 अफसरों की बर्खास्तगी से रोष, सेफी का देशव्यापी प्रदर्शन

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) प्रबंधन की ओर से देश के विभिन्न स्टील प्लांट में कार्यरत 11 अधिकारियों को पूर्व सूचना दिये बगैर बर्खास्त कर दिया गया है. इससे देशभर के सभी इस्पात संयंत्रों के अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) प्रबंधन की ओर से देश के विभिन्न स्टील प्लांट में कार्यरत 11 अधिकारियों को पूर्व सूचना दिये बगैर बर्खास्त कर दिया गया है. इससे देशभर के सभी इस्पात संयंत्रों के अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है. गुरुवार को सेल प्रबंधन के इस कदम के खिलाफ खिलाफ सेफी यानी स्टील एग्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से डीएसपी यूनिट के साथ देश के सभी इस्पात संयंत्रों में कार्यरत अधिकारियों ने काला बैज पहन कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन में देश के सभी स्टील प्लांटों के करीब 10,000 (दस हजार) अधिकारी शामिल हुए. इस संबंध में स्टील एक्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय महासचिव संजय आर्य ने कहा कि सेल प्रबंधन की ओर से पूर्व सूचना दिये बिना 11 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. इससे सेल का अधिकारी वर्ग नाराज है. देश के सभी स्टील प्लांट में सेल प्रबंधन के अनैतिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन में शामिल यूनिटों में भिलाई , दुर्गापुर, एलॉय स्टील प्लांट, इस्को, बर्नपुर , राउलकेला, सेलम, बोकारो स्टील प्लांट के सेफी के अधीन अधिकारियों ने काला बैज लगा कर प्रतिवाद जताया. आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. इससे प्लांटों के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा .

श्री आर्य ने कहा कि संगठन प्रबंधन के खिलाफ चार मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है. पहली मांग बर्खास्त पदाधिकारियों को तुरंत बहाल करना है. सेल के उक्त कदम की इस्पात मंत्रालय की ओर से निष्पक्ष जांच करायी जाये. भविष्य में अधिकारियों के साथ निष्पक्ष व सम्मानजनक व्यवहार करना होगा. दुर्गापुर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तमाल भट्टाचार्य ने कहा कि आंदोलन गुरुवार सुबह से चल रहा है , उम्मीद है कि केंद्रीय इस्पात प्राधिकरण हमारी मांगों पर उचित विचार करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola