नकली व मिलावटी दवाओं के खिलाफ जागरूकता रैली

Updated at : 23 Mar 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
नकली व मिलावटी दवाओं के खिलाफ जागरूकता रैली

नकली और मिलावटी दवाओं के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के तहत बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए), रामानंद जोन, बांकुड़ा द्वारा रविवार को जागरूकता रैली और पथ सभा का आयोजन किया गया. यह आयोजन बांकुड़ा शहर के माचनतला मोड़ पर हुआ.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

नकली और मिलावटी दवाओं के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के तहत बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए), रामानंद जोन, बांकुड़ा द्वारा रविवार को जागरूकता रैली और पथ सभा का आयोजन किया गया. यह आयोजन बांकुड़ा शहर के माचनतला मोड़ पर हुआ.

नकली दवाओं से लोगों की जिंदगी खतरे में

संगठन के सदस्य दिलीप अग्रवाल ने बताया कि बीसीडीए आम लोगों को नकली और मिलावटी दवाओं से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है. हाल ही में सीडीएससीओ और पश्चिम बंगाल ड्रग कंट्रोल के संयुक्त अभियान में पाया गया कि कुछ बेईमान व्यापारी अधिक मुनाफे के लालच में अन्य राज्यों से कम गुणवत्ता वाली और नकली दवाएं बेचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आम लोगों के जीवन को खतरा हो सकता है.

बिना जांच-परख सस्ती दवाएं न खरीदें

बीसीडीए ने सवाल उठाया है कि क्या लोग सिर्फ अधिक छूट के प्रलोभन में ऐसी दवाएं खरीद रहे हैं? संगठन का मानना है कि सरकार द्वारा निर्धारित लाभ से अधिक छूट कैसे दी जा सकती है.

बीसीडीए की सरकार से अपील

बीसीडीए ने भारत सरकार से अपील की है कि जीएसटी सहित सभी दवाओं पर कर हटाया जाए ताकि उनकी कीमतों में कमी आए. इसके अलावा, मिलावटी दवाओं को रोकने के लिए सभी दवाओं पर क्यूआर कोड अनिवार्य किया जाए.

जनता से सतर्क रहने की अपील

संगठन ने जनता से अपील की है कि छूट के चक्कर में अपने जीवन को खतरे में न डालें. मिलावटी दवाएं न केवल असरहीन होती हैं, बल्कि उनके दुष्प्रभाव घातक भी हो सकते हैं. इसलिए जागरूक रहें और सुरक्षित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola