नाजायज खनन पर इसीएल का साझा अभियान, 20 से ज्यादा अवैध खदानेंं बंद

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 11 Mar 2026 9:58 PM

विज्ञापन

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के लीजहोल्ड क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए इसीएल मुख्यालय टास्क फोर्स और पांडवेश्वर एरिया सिक्योरिटी ने झारखंड के नाला थाना क्षेत्र में तीन दिनों तक संयुक्त अभियान चलाया.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के लीजहोल्ड क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए इसीएल मुख्यालय टास्क फोर्स और पांडवेश्वर एरिया सिक्योरिटी ने झारखंड के नाला थाना क्षेत्र में तीन दिनों तक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान कास्ता और पलास्थली क्षेत्र में स्थित 20 से अधिक अवैध खदानों और गड्ढों को भरकर बंद कर दिया गया. अभियान इसीएल के एजेंट रैंक के अधिकारी तथा एरिया ट्रेनिंग अफसर एएन सेठी के नेतृत्व में चलाया गया. कार्रवाई का उद्देश्य लीजहोल्ड क्षेत्र में हो रही अवैध कोयला खनन गतिविधियों पर रोक लगाना और कोयला चोरी पर नियंत्रण करना था. अभियान में नाला थाना के प्रभारी राजीव कुमार और अफजलपुर आउटपोस्ट के प्रभारी संजय गहलोत ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया. संयुक्त कार्रवाई में इसीएल टास्क फोर्स के वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक पीयूष सिंह और विशाल कश्यप, पांडवेश्वर एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज सोनू साहू, इंद्रदेव टुडू तथा सीआईएसएफ पांडवेश्वर कैंप के प्रभारी विकास कुमार अपनी टीमों के साथ शामिल रहे. तीन दिनों तक चले अभियान में 20 से अधिक अवैध खनन स्थलों को भरकर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया.

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के लीजहोल्ड क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला चोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान जारी रहेंगे और चिन्हित अवैध खदानों को भरने की कार्रवाई होती रहेगी. इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और कोयला संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola