ePaper

अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने की मांग तेज, बंगाल में भाजपा का राज्यव्यापी कार्यक्रम

Updated at : 05 May 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने की मांग तेज, बंगाल में भाजपा का राज्यव्यापी कार्यक्रम

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की तरफ से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अवैध पाकिस्तानियों को तुरंत पाकिस्तान भेजे जाने की मांग उठायी जा रही है.

विज्ञापन

बांकुड़ा. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की तरफ से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अवैध पाकिस्तानियों को तुरंत पाकिस्तान भेजे जाने की मांग उठायी जा रही है. इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रेस बैठकों के माध्यम से अपनी बात रखी और सोमवार को जिलाधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की योजना बनायी है. आतंकी हमले के बाद केंद्र की सख्ती : रविवार को बांकुड़ा सांगठनिक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा निरपराध सैलानियों की हत्या ने देश को झंकझोर कर रख दिया है. भारत सरकार ने इस घटना के बाद उग्रवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेताया है. सिंधु समझौता रद्द किया गया है और देशभर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें तुरंत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा अवगत कराया गया है. पश्चिम बंगाल में भी इस मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. वोट बैंक की राजनीति पर भी हमला : इस अवसर पर मौजूद बांकुड़ा विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने आरोप लगाया कि कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने विशेष समुदाय को ध्यान में रखकर वोट बैंक की राजनीति की थी और आज भी कुछ विपक्षी दल यही कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाना जरूरी है. शनिवार को दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद कीर्ति आजाद द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये गये सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि वह अच्छे खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन उन्हें राजनीति की समझ नहीं है. इसी मुद्दे को लेकर विष्णुपुर सांगठनिक जिला भाजपा की ओर से भी एक प्रेस बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता सुजीत अगस्ती ने की. पाकिस्तानी नागरिकों को भेजने पर भाजपा की बैठक : बीरभूम. सिउड़ी स्थित बीरभूम जिला पार्टी कार्यालय में भी रविवार को जिला पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विषय पर मीडिया से कहा कि देश और राज्य में अब भी छिपे बैठे पाकिस्तानियों को उनके घर पाकिस्तान भेजने की जरूरत है. राज्य और देश के किसी भी हिस्से में कोई पाकिस्तानी नहीं रहना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola