ePaper

दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा में चॉकलेट बमकांड

Updated at : 03 Oct 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा में चॉकलेट बमकांड

इस हादसे में घायल हेमंत बागदी को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

बीरभूम के माड़ ग्राम में विलेज पुलिस जवान गिरफ्तार बीरभूम. जिले के माड़ ग्राम में दुर्गापूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान एक गंभीर घटना सामने आयी जब एक विलेज पुलिस जवान ने युवक पर चॉकलेट बम फेंक दिया. इस हादसे में घायल हेमंत बागदी को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

गिरफ्तार हुआ आरोपी जवान

घटना के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया. गुरुवार देर रात माड़ ग्राम में तनाव और उत्तेजना की स्थिति कायम हो गयी. ग्रामीणों ने आरोपी विलेज पुलिस सूजन मार्जित की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया.

विरोध और सड़क अवरोध

इस घटना को लेकर नौ पूजा कमेटियों के लोगों ने सड़क अवरोध कर विरोध जताया. हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को आश्वासन देना पड़ा, जिसके बाद अवरोध हटाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola