भातार : डंपर व टोटो में टक्कर से एक की मौत, पांच जख्मी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र के बाणेश्वरपुर मोड़ के पास तेज गति से आये डंपर ने टोटो को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र के बाणेश्वरपुर मोड़ के पास तेज गति से आये डंपर ने टोटो को टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही टोटो चालक की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गये. घायलों को नजदीकी बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक टोटो भातार बाजार से नासिग्राम सवारी लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. पुलिस ने मृत टोटो चालक का नाम सुमंत सीट और ठिकाना उक्त थाना क्षेत्र का नासीग्राम बताया गया है. पुलिस डंपर के फरार चालक की तलाश में लग गयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध कर प्रतिवाद जताया. बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola