गहराया जल संकट, स्थायी समाधान की मांग

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 24 Feb 2026 9:45 PM

विज्ञापन

जिले में गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट गहराने लगा है. नगर पालिका के 23 वार्डों में कहीं रोज एक बार तो कहीं दो दिन में एक बार पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे शहरवासी परेशान हैं.

विज्ञापन

पुरुलिया.

जिले में गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट गहराने लगा है. नगर पालिका के 23 वार्डों में कहीं रोज एक बार तो कहीं दो दिन में एक बार पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे शहरवासी परेशान हैं. कंसाबती नदी तटवर्ती क्षेत्र से पानी संग्रह कर शिमुलिया, टेलिडी और डाबर बलरामपुर के तीन जल केंद्रों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है.

करीब 12 हजार घरों को जल कनेक्शन मिला है, जबकि सात हजार आवेदन अब भी लंबित हैं. सार्वजनिक नलों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई स्थानों पर पानी की बर्बादी भी देखी जा रही है. पेयजल आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान की मांग के बीच नगरपालिका का संचालन कर रहे सदर महकमा शासक(एसडीओ) उत्पल कुमार घोष ने जल विभाग के साथ बैठक कर गर्मी से पहले मसला हल करने और जरूरी होने पर वार्डों में टैंकर से पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola