बूथ विजय अभियान : भाजपा का घर-घर जनसंपर्क

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

उखड़ा शारदापल्ली में भाजपा की ओर से बूथ विजय अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया.

विज्ञापन

अंडाल.

उखड़ा शारदापल्ली में भाजपा की ओर से बूथ विजय अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया. अभियान में आसनसोल जिला उपाध्यक्ष – सह-रानीगंज विधानसभा पर्यवेक्षक आशा शर्मा के साथ भाजयुमो पदाधिकारी कुंदन बरनवाल, राजा शर्मा, भोला धीबर, उत्तम चौहान और विश्वनाथ कर्मकार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

आशा शर्मा ने कहा कि लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में है और वे तृणमूल कांग्रेस के शासन से परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा, राशन और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार बढ़ा है. महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के मुद्दे मुख्य चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि जनता रोजगार चाहती है, केवल भत्ता नहीं. महिलाओं से संवाद कर उनकी राय जानी गई. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राज्य में परिवर्तन की लहर है और बेहतर शासन के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola