शुभेंदु पर हमले के खिलाफ भाजपा का चक्काजाम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन हावड़ा के बेलगछिया में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के विरोध में किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये.
आसनसोल.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन हावड़ा के बेलगछिया में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के विरोध में किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये. इस दौरान आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी, अरिजीत राय और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. भाजपा का आरोप है कि जब शुभेंदु अधिकारी हावड़ा में धसान प्रभावित घरों का जायजा लेने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोका और धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट लगी. अग्निमित्रा ने कहा कि भाजपा लोगों को परेशान नहीं करना चाहती, लेकिन शुभेंदु अधिकारी के साथ जो हुआ, उसके बाद विरोध प्रदर्शन करना जरूरी था. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह संदेश देने के लिए है कि भाजपा नेताओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता. यह भी कहा कि शुभेंदु बेलगछिया में उन घरों का दौरा करने गये थे, जहां दरारें आयी हैं और लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें रोका, जबकि फिरहाद हकीम को कुछ समय पहले जाने दिया गया था. उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी नेता प्रतिपक्ष हैं और कैबिनेट मंत्री के समान हैं, लेकिन पुलिस ने उनके साथ जो व्यवहार किया, वह अस्वीकार्य है.अरिजीत राय ने आरोप लगाया कि रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम चल रहा था, और जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया, तो कार्यक्रम के आयोजकों ने जानबूझकर तेज आवाज में माइक बजाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक आवाज कम करने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी के कुछ नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम बरता. राय ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




