बीरभूम : यात्री बस पलटने से एक की मौत, 20 जख्मी
Published by :AMIT KUMAR
Published at :07 May 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जिले के सिउड़ी सदर थाना क्षेत्र के पात्राग्राम के पास तेज गति से आ रही यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गयी, जिससे एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और नजदीकी सिउड़ी सदर अस्पताल ले गयी.
विज्ञापन
बीरभूम.
बुधवार को सुबह जिले के सिउड़ी सदर थाना क्षेत्र के पात्राग्राम के पास तेज गति से आ रही यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गयी, जिससे एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और नजदीकी सिउड़ी सदर अस्पताल ले गयी. एक यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसका नाम गदाधर भंडारी(55) और ठिकाना सिउड़ी थाना क्षेत्र का नबग्राम बताया गया है. घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त यात्री बस कामारकुंडू से सिउड़ी आ रही थी, तभी पात्रा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी. मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के वास्ते सरकारी अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटनाग्रस्त बस के कुछ यात्रियों ने बताया कि बस का चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










